फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 200 से ज्यादा छात्रों को खाली करना होगा छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में 200 से ज्यादा छात्रों को छात्रावास खाली करना होगा। कारण, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने इस साल से प्रथम वर्ष के ही छात्रों को छात्रावास में प्रवेश देने का निर्णय लिया है। जल्द ही ये नोटिस पुरुष छात्रावासों में चस्पा कर दिया जाएगा।
बीयू कैंपस में सौ से अधिक कोर्स चलते हैं। इसमें लगभग पांच हजार सीटें हैं। जबकि, कैंपस में छात्रों के लिए सिर्फ तीन हॉस्टल हैं। इसमें लॉर्ड बुद्धा छात्रावास, ओबीसी ब्वॉज हॉस्टल और समता छात्रावास शामिल हैं। इनमें करीब 350 सीटें हैं। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कोर्सों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब बीयू प्रशासन ने प्रथम वर्ष के छात्रों को ही छात्रावास में प्रवेश देने का निर्णय ले लिया है। कुलसचिव राजबहादुर का कहना कि झांसी के बाहर के प्रवेशित छात्रों को मेरिट के आधार पर पुरुष छात्रावास का आवंटन किया जाता है। कुलानुशासक मंडल ने चार जुलाई की बैठक हुई थी। इसमें छात्रावास प्रबंधन को सुव्यवस्थित बनाए रखने, नवागंतुक विद्यार्थियों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने और सुरक्षा के मद्देनजर मौजूदा शैक्षणिक सत्र से सिर्फ प्रथम वर्ष के छात्रों को ही पुरुष छात्रावास में प्रवेश देने का निर्णय लिया गया। ऐसे में किसी भी स्थिति में द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुलानुशासक प्रो. आरके सैनी ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले द्वितीय से चतुर्थ वर्ष के छात्रों की संख्या 200 से ज्यादा है। प्रथम वर्ष के छात्रों को ही छात्रावास में प्रवेश देने की सूचना वॉर्डन के माध्यम से सोशल मीडिया ग्रुप में पहुंचाई जाएगी। इसमें हॉस्टल में भी चस्पा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें