फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने की युवती से छेड़खानी, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सदर बाजार क्षेत्र में झाड़फूंक के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ छेड़खानी कर दी। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र मेें रहने वाली एक युवती लंबे समय से बीमार चल रही थी। चिकित्सकों से भी उपचार कराने के बाद उसे आराम नहीं मिला। इसी बीच एक रिश्तेदार ने थाना प्रेमनगर स्थित पुलिया नंबर नौ के पास रहने वाले वाले तांत्रिक मोहन कोरी से इलाज कराने की सलाह दी। कुछ दिन पहले युवती इलाज कराने तांत्रिक के पास पहुंची। जहां तांत्रिक ने कहा कि लंबे समय तक उसको झाड़फूंक कराने आना पड़ेगा। आरोप है कि 5 जनवरी को वह अकेेले झाड़फूंक कराने तांत्रिक के घर गई थी। इसी बीच अकेले में मौका पाकर कमरा बंद कर छेड़खानी कर दी। पीड़िता के चिल्लाने पर घबराकर भागा तांत्रिक भाग गया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तांत्रिक के घर दबिश देकर पकड़ लिया। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें