फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने के बाद फोन कर युवक बोला, मुझे बचा लो

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ स्थित कछियाना मोहल्ला निवासी अमित यादव (24) एसी व फ्रिज के मैकेनिक थे। रविवार शाम वह सीनियर इंस्टीट्यूट मैदान पहुंचे। जहां कुछ देर रुकने के बाद अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने के बाद करीब एक घंटे बाद परिजनोें को फोन कर बताया ‘जहर खा लिया है, मुझे बचा लो’। यह सुनकर परिजन घबरा गए। पुलिस को सूचना देकर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे मेें लिया। वहीं, मृतक का पंचनामा भरने के लिए भी मामला उलझा रहा।
नवाबाद व प्रेमनगर पुलिस एक दूसरे पर टालमटोल करते रहे। मृतक युवक प्रेमनगर इलाके का रहने वाला था और घटनास्थल नवाबाद में था। ऐसे में मामला एक दूसरे पर टाला जाने लगा। घंटों देरी होने पर नाराज परिजनोें ने एसएसपी को फोन कर शिकायत की। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई नवाबाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया कराई।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था
मृतक अमित यादव दो बहनों में एक इकलौता भाई था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। किसी को भी उसके इस कदम के कारण की जानकारी नहीं है। सभी इस घटना को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें