फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलने वाली है सौगात : डिफेंस कॉरिडोर की रखेंगे आधारशिला और स्वदेशी लड़ाकू विमान वायुसेना को सौंपेंगे मोदी

Tue, 16 Nov 2021 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में 400 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होगा एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का प्रोजेक्ट।
 
विज्ञापन
स्वागत की तैयारियां... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री का दौरा बुंदेलखंड के विकास और भारतीय सेना की ताकत में इजाफे की दृष्टि से बेहद अहम साबित होने वाला है। प्रधानमंत्री झांसी में डिफेंस कॉरिडोर के 400 करोड़ रुपये की लागत के पहले प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। जबकि, भारतीय वायु सेना को स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर तथा नौसेना को उन्नत इलेक्ट्रानिक वारफेयर सूट सौंपेंगे। 

विज्ञापन


फरवरी 2018 में लखनऊ में आयोजित समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में दो डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करने की घोषणा की थी। इनमें से एक उत्तर प्रदेश को दिया गया था। यहां ये रक्षा गलियारा छह जिले झांसी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, कानपुर व लखनऊ में बनाया जाना है। खास बात ये है कि इसके लिए सभी छह जनपदों में ली गई जमीन में से 59 फीसदी झांसी की है। 

डिफेंस कॉरिडोर का झांसी में पहला प्रोजेक्ट भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा लगाया जा रहा है। 400 करोड़ के इस उपक्रम की प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपने झांसी दौरे के दौरान आधारशिला रखेंगे। भारत डायनामिक्स लिमिटेड रक्षा मंत्रालय का सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है और इसका मुख्यालय हैदराबाद में है। यहां कंपनी गोला बारूद, मिसाइल व तोपें बनाएगी। इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम अलावा पीएम अपने झांसी दौरे के दौरान मेड इन इंडिया मुहिम के तहत पहला हल्का स्वदेश निर्मित लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना को सौंपेंगे। इस हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। यह दुनिया का एकमात्र हेलीकॉप्टर है, जो हथियारों और तेल के वजन के साथ 5000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसके साथ पीएम नौसेना को डीआरडीओ द्वारा विकसित इलेक्ट्रानिक वारफेयर सूट देंगे। इसे आईएनएस विक्रांत व अन्य आधुनिक युद्धपोतों पर लैस किया जाएगा। इससे भारत की सैन्य ताकत में इजाफा होगा। इसके अलावा सेना को देश में बने ड्रोन भी सौंपे जाएंगे। 

विज्ञापन

कल आएंगे रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री, अन्य मंत्रियों का भी होगा आगमन 

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को झांसी आएंगे। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री भी आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के चलते वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को सुबह 11 बजे झांसी कैंट में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। 11.30 बजे वे मुक्ताकाशी मंच पर पहुंचकर रानी जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय जलसा पर्व का शुभारंभ करेंगे। यहां वे तकरीबन 50 मिनट रुकें गे और इसके बाद वापस कैंट क्षेत्र में पहुंच जाएंगे। यहां से वे दोपहर पौने तीन बजे दतिया में पीतांबरा पीठ पहुंच जाएंगे। यहां से लौटकर शाम चार बजे वे झोकनबाग गुरुद्वारा जाएंगे। पांच बजे वे ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री 19 नवंबर को शाम सवा चार बजे झांसी पहुंच जाएंगे और सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात आठ बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

जबकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे झांसी आएंगे। यहां वे पहले किले में जाएंगे। इसके बाद किले के मैदान में प्रधानमंत्री के आयोजन के लिए जारी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान सीएम लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित सेना के प्रदर्शन में भी जाएंगे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे लखनऊ चले जाएंगे। इसके बाद 19 नवंबर को सीएम का झांसी आगमन होगा। 

उधर, मंगलवार को दोपहर 12.35 बजे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री भानु प्रताप वर्मा झांसी आएंगे। वे तीन दिन झांसी में रहेंगे। वहीं, प्रदेश के आबकारी मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री मंगलवार को रात आठ बजे झांसी आएंगे। वे राष्ट रक्षा समर्पण पर्व के दौरान झांसी में ही रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें