फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
बीकेडी में एमएलसी चुनाव के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए चल रही तैयारियां। अमर उजा?
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

झांसी। इलाहाबाद - झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में रविवार को चुनाव प्रचार थम गया। अब मतदान एक दिसंबर को होगा। इसमें निर्वाचन क्षेत्र के दस जिलों के 157160 मतदाता अपने मत का उपयोग कर विधान परिषद में अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। निर्वाचन कार्य से संबंधित अधिकारियों ने मतदान एवं मतगणना को लेकर समस्त तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान कोविड - 19 से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबंध कर लिए गए हैं।
18 नवंबर को नाम वापसी के बाद इलाहाबाद - झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 16 प्रत्याशी आमने - सामने रहे। दस दिन जमकर सभी प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने घर - घर जाकर मतदाता से संपर्क किया और सभाएं कर अपने - अपने वादे गिनाए। प्रचार प्रसार का अंतिम दिन होने से रविवार को उत्साह से लबरेज सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने जत्थों में प्रचार प्रसार किया, जो शाम पांच बजे के बाद थम गया। सोमवार की सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

मतदान के बाद सभी दस जिलों की मतपेटियां झांसी के बीकेडी के कोठारी हाल में जमा होगी। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। झंासी में 29 मतदान केंद्रों पर 42 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 15079 मतदाता अपने मत का उपयोग करेंगे। वहीं प्रयागराज में 63284, कौशांबी में 11359, फतेहपुर में 15755, चित्रकूट में 6056, बांदा में 10876, हमीरपुर में 6457, महोबा में 4430, जालौन में 17575, ललितपुर में 6289 मतदाता अपने - अपने जिलों के मतदान केंद्रों पर मतदान करेेंगे।
विज्ञापन

बाक्स
शराब की दुकानों पर रही आज ज्यादा भीड़
शाम पांच बजे के बाद जिले में सरकारी देशी - विदेशी शराब की सभी दुकानें बंद हो गई है। यह अब एक दिसंबर को शाम पांच बजे के बाद खुलेगी। 48 घंटे शराब की दुकानों के बंद होने के चलते कई शराब प्रेमी दोपहर तक अपने लिए तीन दिन का इंतजाम करते नजर आये। ऐसे में अधिकांश शराब की दुकानों में अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को लोगों की भीड़ अधिक नजर आयी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें