फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह दिन बाद हंसारी डिपो के पास बेहोश मिली लापता महिला, बोली कहां रखा क्या हुआ कुछ पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित राजपूत कॉलोनी से 18 जून को लापता महिला मंगलवार की शाम हंसारी बस स्टैंड के पास अचेत अवस्था में मिली। मौके पर पहुंची प्रेमनगर थाना पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसे बुधवार सुबह होश आया। पीड़िता को नहीं पता कि उसे कहां रखा गया था और उसके संग क्या हुआ। शरीर पर चोट के निशान हैं। वहीं, पति ने बताया कि दो दिन पहले ही विवि पुलिस चौकी पर इसकी शिकायत की थी।



टहरौली थानांतर्गत पसरई निवासी लेंटर कारीगर करीब 10 वर्ष से अपनी पत्नी और बेटे के साथ राजपूत कॉलोनी (शिवाजी नगर) में किराये के मकान में रहता है। 18 जून को वह लेंटर डालने के लिए पहूज नदी के पास गया था। उसने बताया कि उसी दिन दोपहर में पत्नी दवा लेने के लिए बाहर गई थी। घर से करीब 200 मीटर दूर पिकअप सवार आरोपी पत्नी को बैठाकर ले गया। बेटे ने पिकअप की न सिर्फ फोटो खींची बल्कि पीछा करते हुए मां को आवाज भी लगाई।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पुलिस को मंगलवार की शाम 6:30 बजे एक अज्ञात महिला हंसारी बस स्टैंड के पास अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड नंबर छह में शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार की सुबह उसे होश आने के बाद महिला ने एक युवक का नाम लेते हुए बताया कि वह उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया। रास्ते में उसे दवा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। उधर, पति ने बताया कि पत्नी ने जिस युवक पर जबरन ले जाने का आरोप लगाया है, वह करीब एक साल पहले उनके घर के पास करीब दो माह किराये पर रहा है।
विज्ञापन




विवि चौकी के उपनिरीक्षक अंकुर कुमार ने बताया कि लापता महिला मिल गई है, जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। उससे पूछताछ करने का बाद मामले की सही जानकारी मिल जाएगी। पति के शिकायती पत्र पर महिला की फोटो लाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह लेकर नहीं आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें