फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दिनदहाड़े लूट: घर से मंदिर जा रही थी महिला, गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए बदमाश

Fri, 14 Feb 2025 09:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी जिले में  बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर भाग गए। महिला अपने घर से मंदिर जा रही थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबाद थाना इलाके के वीरांगना नगर में बाइक सवार बदमाश महिला के गले से चेन झपटकर भाग गए। महिला अपने घर से मंदिर जा रही थी। इसी दरम्यान बदमाशों ने दिन दहाड़े बेखौफ अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। बदमाश आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


वीरांगना नगर बी ब्लॉक निवासी सतीश कुमार गुप्ता नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर के संचालक हैं। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन पौने एक बजे उनकी पत्नी अंजना गुप्ता घर से कॉलोनी में स्थित देवी मंदिर जा रही थी। मंदिर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो बदमाश आए, इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बदमाश उसके गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ले गए। 

चेन की रगड़ से महिला के गले में खरोंच भी आ गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें बदमाश नजर आ रहे हैं। काले रंग की बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट लगाए हुए है। जबकि उसके पीछे बैठा हुआ बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है। महिला ने बताया कि चेन लगभग 12 ग्राम वजन की थी। 
विज्ञापन


घटना संबंध में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें