फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। थाना शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना देते हुए नाबालिग ने बताया कि दो जून को वह गांव के बाहर खेतों में बकरी चराने गई हुई थी। तभी गांव के एक व्यक्ति ने एक खेत में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, जिसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह उसके भाई को मरवा देगा। पीड़िता ने बताया कि धमकी से वह वह डर गई थी और पुलिस से शिकायत नहीं की। लेकिन, इसके बाद से आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने उसकी बात नहीं सुनी तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष सुदीप वर्मा ने बताया कि आरोपी राजा सिंह के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें