फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की गोली लगने से मौत, मामला हत्या या आत्महत्या में उलझा

Sun, 09 Dec 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ललितपुर के नेहरू नगर क्षेत्र में कक्षा नवमी की छात्रा की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला हत्या का है या आत्महत्या का इसे लेकर संशय बरकार है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच के दौरान मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, वहीं, परिजनों ने बताया कि एक युवक अनजान नंबर से फोन करके किशोरी को लगातार परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन


इसकी शिकायत भी उन्होंने पुलिस से की थी, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने उक्त युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के दौरान छात्रा घर में अकेली थी। मोहल्ला नेहरू नगर निवासी वन विभाग में कार्यरत कीरत सिंह राजपूत व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उनकी पत्नी अकलवती शनिवार को ड्यूटी पर गए हुए थे। 

कीरत ने बताया कि घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी आकांक्षा अकेली थी। दोपहर बाद अकलवती जब दावनी गांव में चल रहे टीकाकरण के कार्यक्रम से वापस लौट कर घर आई तो देखा कि दरवाजा अटका हुआ था। वह घर के अंदर गई जहां उसने अंदर के कमरे में अपने पति कीरत की सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक व पुत्री आकांक्षा को रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा। 
विज्ञापन


महिला की चीखपुकार सुनकर मुहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोलीकांड की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, फोरेंसिक टीम व कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस जहां छात्रा की गोली लगने से मौत को प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता रही है, वही मां ने ब्लैकमेल करने वाले एक युवक पर हत्या करने के आरोप लगाए है। 

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना को संदिग्ध बना रहे हालात  
गोली लगने से हुई छात्रा की मौत का प्रकरण हत्या और आत्महत्या में फंस गया है। घटना स्थल के हालात भी मौत को संदिग्ध बना रहे हैं, इस कारण पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर पहुंच नहीं पाई है। मृतका की मां ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो घर का दरवाजा और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, किबाड़ सिर्फ अटके हुए थे। 

वहीं, मृतका के सीने में गोली लगी हुई पाई गई और गोली तकिया रखकर मारी गई, जिससे आवाज न निकल सके। यह सभी कारण घटना को संदिग्ध बना रहे हैं। 

वहीं जानकारों की मानें तो सिंगल बैरल बंदूर को सीने पर रखकर हाथ से ट्रिगर दबाना काफी मुश्किल है और पैरों से भी ट्रिगर दबाना संभव नजर नहीं लग रहा है। पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद तकिया और बंदूक का सलीके से रखा होना संदेह पैदा कर रहा है। 

वहीं पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम हर पहलू की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के हर पहलू की जांच करते हुए पड़ताल की जाएगी। 

पुलिस पर कार्रवाई न करने और अज्ञात युवक पर परेशान करने का आरोप 

मृतका की मां ने बताया कि पिछले काफी समय से उसकी पुत्री को अंजान नंबर से फोन कर एक युवक परेशान करता चला रहा था। इस संबंध में एक महीने पहले उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

मां ने बताया कि शुक्रवार को भी उक्त युवक का फोन आया था। इसके बाद शनिवार की सुबह मुहल्ले की ही एक लड़की ने उसे एक वीडियो भी दिखाया था। इसके बाद से वह परेशान हो गई थी।

मां ने युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बताया कि वह लगातार पुत्री को जान से मारने की धमकी और बम से परिजनों को मारने की धमकी देता चला आ रहा था। मां ने बताया कि उक्त युवक ने ही लाइसेंसी बंदूक से उसकी पुत्री की हत्या कर दी है।  
विज्ञापन

अवधेश कुमार विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक

परिजनों ने अभी लिखित में नहीं दिया है, लेकिन बताया है कि कोई लड़का आकांक्षा को परेशान कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम व पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना के हर मामले की बारीकी से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस पर लगाए आरोपों की भी जांच की जाएगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें