फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से अपह्रत नाबालिग बच्ची की भोपाल में मौत, पुलिस टीम रवाना हुई

Thu, 05 Nov 2020 10:21 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक साल पहले थाना नवाबाद इलाके से लापता एक नाबालिग बच्ची की भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खबर मिलते ही नवाबाद थाने की एक टीम भोपाल रवाना हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


थाना नवाबाद इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग एक साल पहले लापता हो गई थी। अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई थी। पड़ताल दौरान पता चला था कि भोपाल निवासी एक युवक उसे बहलाफुसला कर ले गया था। नवाबाद पुलिस ने कई बार भोपाल दबिश भी दी, लेकिन पता नहीं चल सका।

गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। झांसी में खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस भी सतर्क हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए नवाबाद पुलिस की टीम रवाना हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें