फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हेक्टेयर का टीला काटने वालों से खनन विभाग करेगा वसूली

विज्ञापन
पहाड़ी काटने की जांच करती खनिज विभाग की टीम। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। दतिया गेट फिल्टर के पास पीतांबरा कॉलोनी के सामने भूमाफिया द्वारा तीन हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैले टीले को काटकर समतल किया जा रहा था। अमर उजाला ने शनिवार को इस खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। विभाग अब टीला काटने वालों को नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

भूमाफियाओं ने नजर शहर के पहाड़ों व टीलों पर टीकी हुई है। जिनको समतल का प्लॉटिंग व कॉलोनियों को विकसित कर ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है। जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अमर उजाला में टीला काटने की खबर प्रकाशित होते ही खनन विभाग की टीम में शामिल वरिष्ठ खनन सर्वेक्षक अशोक कुमार, खनन सर्वेक्षक वेद प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ मानचित्रकार सुरेश कुमार ने जांच की। जांच के दौरान पाया कि टीले को बिना अनुमति के ही काटा जा रहा था।
इस संबंध में जिला खनन अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि टीले को काटने की अनुमति खनन विभाग से नहीं ली गई है। विभाग द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। टीले को काटने के लिए नोटिस जारी कर वसूली की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें