फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन और मन को स्वस्थ रखते हैं खेल

Tue, 25 Oct 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
sports news - फोटो : demo
विज्ञापन
 सोमवार को भानी देवी गोयल विद्या मंदिर में 62 वें मंडलीय युवक समारोह का शुभारंभ हुआ, जिसमें मंडल के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे शामिल हुए। पहले दिन छात्र - छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेडीए उपाध्यक्ष चंद्र विजय सिंह ने कहा कि खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। विशिष्ठ अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि खेल से छात्रों को अनुशासन का ज्ञान होता है। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय, जिला क्रीड़ा सचिव जे एस भोगल, लखनलाल यादव ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पूनम मलिक, रागिनी गुप्ता, इकबाल सिंह, कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह रहे विजेता
 जूनियर बालिका वर्ग - गोला फेंक में खुशबू, सौ मीटर दौड़ में नैंसी,
सीनियर बालिका वर्ग - गोला फेंक में फरीना बानो, सौ मीटर दौड़ में शिवानी  
जूनियर बालक वर्ग - लंबी कू द में राजा यादव, सौ मीटर दौड़ में ब्रजेश राजपूत
सीनियर बालक वर्ग - सौ मीटर दौड़ टिंकू सिंह, लंबी कूद आनंद सेन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें