फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबिरंगी सजावट से महानगर जगमग

Mon, 12 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
barawafat, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस को लेकर महानगर में तैयारियां पूरी हो गई है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में रंगबिरंगी विद्युत सजावट से जगमग हो गए है। कई प्रमुख मार्ग और चौराहे-तिराहे मुबारकबाद के पोस्टरों और बैनरों से सजा दिए गए है। 
विज्ञापन

सोमवार को निकलने वाले जुलूस को लेकर सीरत कमेटी झांसी की बैठक असफान सिद्दीकी की अध्यक्षता में और चौधरी असलम शेर के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ने कहा कि सीरत कमेटी ने निर्णय लिया कि पटाखों और डीजे का इस्तेमाल नहीं होगा। कमेटी के महासचिव नूर अहमद मंसूरी ने कहा कि जुलूस सैयर गेट स्थित मरकजी की मस्जिद से दोपहर में निकाला जाएगा। जो ओरछा गेट, हार्डी गंज, बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, गंदीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, सिंधी तिराहा, चर्च से होता हुआ गुलाम गौस खां पर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। बैठक में सुलेमान अहमद मंसूरी, हाजी रज्जाक मंसूरी, दिलशाद, हाजी हमीद मिकरानी, हाफिज अबरार, हाजी सलीम, मौलाना मोहम्मद कामिल आदि मौजूद रहे। 

इधर जिला अमन कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसमें मांग की कि 12 दिसंबर को शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। इस अवसर पर अल्ताफ रिजवी, शकील खान, रहीस खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इधर आजाद हिंद समाज सेवा समिति के मुश्ताक विद्रोही, अब्दुल हलीम, शीतल परिहार आदि ने हजरत मोहम्मद साहब के  जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर मिष्ठान का वितरण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें