संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती के अवसर पर युवा पटेल वाहिनी एवं बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एमएलसी रमा आरपी निरंजन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संदीप पटेल, राम सजीवन, निर्मल पटेल, विनय प्रकाश, संजीव पटेल आदि ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित राघवेंद्र निरंजन व आईआईटी में चयनित भविष्य पटेल, सार्थक पटेल और छवि पटेल का विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र के कक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक मध्य प्रदेश संतोष पटेल ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिए।
इस मौके पर अपना दल के राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद मुखिया, शिवशंकर पटेल, ब्लॉक प्रमुख पदमा टीकाराम पटेल, जानकी प्रसाद मुखिया, समिति के जिलाध्यक्ष गोटीराम निरंजन, सुदेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र पटेल, संजीव पटेल, गुड्डी रानी पटेल, डॉ. जीएस चौधरी, सेवानिवृत्त डीएसपी जीडी कटियार, डॉ. आरके वर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, महामंत्री नंदकिशोर पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन राघवेंद्र निरंजन, बसंत पटेल ने किया गया।