फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छह से 57 फीसदी तक सस्ती हुईं बीपी से लेकर मधुमेह तक की दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन से लेकर खून पतला करने की दवा के भी घट गए दाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ब्लड प्रेशर की दवा से लेकर पेन किलर तक छह से 57 फीसदी तक सस्ती हो गई हैं। इसके साथ ही मधुमेह, एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन से लेकर खून पतला करने की दवा के भी दाम काफी घट गए हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज कराने पर अब ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण हर छह महीने में दवाओं के मूल्यों की समीक्षा करता है। इस बार प्राधिकरण ने 41 दवाओं के साथ सात फॉर्मूलेशन की कीमतें घटाने का फैसला लिया है। झांसी केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव नितिन मोदी ने बताया कि छह महीने बाद एक बार फिर से कई बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में काफी कमी आई है। एंटीबायोटिक इंजेक्शन मेरोपेनम की कीमत 1700 रुपये से घटकर 1598 हो गई है। इसके अलावा मधुमेह की दवा के दाम 49 फीसदी तक कम हो गए हैं। पेन किलर की कीमतें 29 से लेकर 57 फीसदी तक कम हुई हैं। खून पतला करने, मल्टीविटामिन समेत अन्य की भी कीमतें घटी हैं। उन्होंने कहा कि अभी केमिस्टों के पास पुरानी दरों वाली दवाओं का ही स्टॉक रखा हुआ है। जैसे ही स्टॉक खत्म होगा, वैसे ही नई दरों वाली दवाएं बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन



दवा कीमतों में ये आया अंतर
....................................
उपयोग सॉल्ट का नाम पुराना मूल्य नई कीमत
बीपी टेल्मिसर्टन 138 129
ह्रदय एस्पिरिन, एटोरवास्टेटिन और क्लोपिडोग्रेल 90 70
एंटीबायोटिक सेफिक्सिम ओफ्लॉक्सासिन 190.20 138.70
एंटीबायोटिक सेफ्पोडॉक्सिम और क्लेवनिक एसिड 319.40 284.90
पेन किलर एसिक्लोफेनाक और पैरासिटामोल 73 51.46
पेन किलर डिक्लोफेनाक और पैरासिटामोल 115 49
मधुमेह सीटाग्लिप्टिन 305 154
मल्टीविटामिन मिथाइलकोबालामिन 130 83
(नोट: सभी दवाओं के मूल्य 10 गोली के एक पत्ते के हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें