फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अनफिट स्टेशन मास्टरों को भी मिलेगा नए वेतनमान का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल अनफिट होने के बाद दूसरे विभागों में काम कर रहे तथा दूसरे जोन से स्थानांतरित होकर आए स्टेशन मास्टरों को भी 2800 की जगह 4200 वेतनमान का लाभ मिलेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टरों की नौकरी पहले 2800 वेतनमान से शुरू होती थी और आगे उनको दस- दस साल के अंतराल पर 4200, 4600 व 4800 के तीन वेतनमान का और लाभ मिलता था। मगर रेलवे बोर्ड ने वेतनमान की शुरूआत 4200 से कर दी है। स्टेशन मास्टरों को अब अंतिम वेतनमान 4800 की जगह 5400 से मिलने लगा है। इस लाभ से उन स्टेशन मास्टरों को वंचित कर दिया गया जो मेडिकल अनफिट होकर दूसरे विभागों में काम करने लगे थे। दूसरे जोन से स्थानांतरित होकर आए स्टेशन मास्टरों को भी वंचित कर दिया गया था। इस मामले पर रेलवे के राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संगठन एनएफआईआर व एआईआरएफ ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें