फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ने के बजाय हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी-मार्च का नहीं मिला मानदेय, सिर्फ दिया जा रहा आश्वासन
विज्ञापन

जमा नहीं कर पा रहा स्कूल फीस तो कोई जूझ रहा आर्थिक संकट से
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर तैनात वार्ड बॉय, स्टॉफ नर्स और पैरामेडिकलकर्मियों का मानदेय बढ़ने के बजाय करीब एक हजार रुपये कम हो गया है। यही नहीं, दो माह से मानदेय भी नहीं मिला है, जिससे कई कर्मी अपने बच्चों की फीस जमा नहीं कर पा रहे हैं। कइयों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट हो गया है। परेशानकर्मियों का कहना है कि सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, मानदेय नहीं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर करीब 280 स्टॉफ नर्स, करीब 170-175 वार्ड बॉय तथा 50-55 पैरा मेडिकल कर्मी काम करते हैं। स्टाफ नर्स को अभी तक 17135 रुपये मिलते थे, जो घटाकर 16135 रुपये कर दिए हैं। यही नहीं, इन सभी कर्मियों को फरवरी और मार्च का मानदेय भी नहीं मिला है, जिसकी वजह से उक्त कर्मी काफी परेशान है। किसी को अपने बच्चे का एडमिशन कराना है तो किसी को स्कूल की फीस जमा करनी है। यही नहीं, कई कर्मियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करने का संकट पैदा हो गया है। आउटसोर्स कर्मियों को तैनात करने वाली कंपनी के प्रबंधक पुनीत कुमार ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के तहत मानदेय कम किया गया है। रही बात दो माह का मानदेय नहीं मिलने की तो सोमवार तक सबका भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें