फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज के वेल बेबी क्लीनिक में नहीं है टीकाकरण सिरिंज, अभिभावकों को बाहर से लानी पड़ रही

Sat, 27 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की वेल बेबी क्लीनिक में पांच दिन से एक और दो एमएल की सिरिंज नहीं हैं।
विज्ञापन
बाहर से सिरिंज लेकर आए बैठे अभिभावक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की वेल बेबी क्लीनिक में पांच दिन से एक और दो एमएल की सिरिंज नहीं हैं। इससे टीकाकरण के लिए आने वाले बच्चों के अभिभावकों को सिरिंज खरीदकर लानी पड़ रही है।
विज्ञापन


वेल बेबी क्लीनिक में रोजाना बड़ी संख्या में नवजात और छोटे बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। वैक्सीन लगाने में एक और दो एमएल की सिरिंज का इस्तेमाल होता है, लेकिन सेंटर पर पांच दिन से सिरिंज खत्म हो गई है। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन लगाने से पहले माता-पिता से मेडिकल स्टोर से सिरिंज खरीदकर लाने के लिए कह रहे हैं। सिरिंज लाने के बाद ही बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शुक्रवार को भी तमाम लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आए। जिनसे स्पष्ट कह दिया गया कि सिरिंज लाने पर ही वैक्सीन लग सकेगी। इस पर मजबूर अभिभावकों को बाहर से सिरिंज खरीदकर लानी पड़ी।

संभव है कि क्लीनिक पर सिरिंज खत्म हो गई हो। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को स्टोर से सिरिंज लेकर आनी चाहिए। तत्काल प्रभाव से स्टोर से सिरिंज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि टीकाकरण में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। डॉ. ओमशंकर चौरसिया, बाल रोग विभागाध्यक्ष
विज्ञापन



दो घंटे इंतजार के बाद खुला वेल बेबी सेंटर
जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते शुक्रवार को भी वेल बेबी सेंटर निर्धारित समय पर नहीं खुला। मोहर्रम के अवकाश के कारण सेंटर का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक था। अभिभावक सुबह आठ बजे से बच्चों को लेकर पहुंचने लगे, लेकिन सेंटर का ताला सुबह 10:10 बजे खुला। इससे करीब दो घंटे तक अभिभावकों को इंतजार करना पड़ा। इतना ही नहीं, सेंटर को समय से पहले ही बंद कर दिया गया। इससे देर से पहुंचे कई अभिभावकों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें