फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : इमरजेंसी में आज रहेगी अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। होली के चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समुचित तैयारी कर ली है। इसके चलते, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है ताकि किसी तरह के वाद-विवाद की स्थिति न बने।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, हर साल होली पर सड़क हादसों में घायल अथवा विवाद के चलते घायलों के आने की संख्या काफी होती है। मेडिसिन विभाग, न्यूरो सर्जरी, सर्जरी, ऑर्थो विभाग के चार-चार डॉक्टरों की टीम सुबह से रात तक तैनात रहेगी। चर्म रोग और नेत्र रोग के डॉक्टर भी इमरजेंसी में तैनात रहेंगे ताकि रोगियों को तुरंत उपचार मिले। सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि घायल के साथ भीड़ प्रवेश नहीं करें और वाद-विवाद की स्थिति नहीं हो। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि सीनियर डॉक्टरों को भी इमरजेंसी का समय-समय पर राउंड लेने के आदेश दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि होली के चलते इमरजेंसी में सभी जरूरी प्रबंध कर लिए हैं। अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें