झांसी। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के साथ विकास भवन सभागार में अभियोजन समिति की बैठक कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान बताया कि फरवरी में कड़ी पैरवी के चलते 32 अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई गई।
अपर जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों एवं शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि गैंगस्टर, महिलाओं और बच्चों से संबंधित आपराधिक मामलों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण कराया जाए। बैठक में दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन देशराज सिंह, डीजीसी विजय सिंह कुशवाहा, मृदुलकांत श्रीवास्तव, एडीजीसी संजय पांडेय, नरेंद्र कुमार खरे सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद