बाहरी परीक्षक के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन विश्वविद्यालय को नाम का पैनल भेजता है। इनमें से एक परीक्षक का चयन बीयू करता है। इस बार आंतरिक परीक्षक की ओर से प्रश्नपत्र तो तैयार कर दिया गया लेकिन बाहरी परीक्षक समय से नहीं भेज पाए।
इसके लिए उन्हें रिमाइंडर भी भेजा गया। बीते 20 फरवरी को बाहरी परीक्षक का प्रश्नपत्र मिला। ऐसे में पेपर समय से नहीं छप पाए। इसलिए यह परीक्षाएं सोमवार से शुरू नहीं हो पाएंगी।
विभिन्न कारणों से एमबीबीएस की परीक्षाओं की तिथि दो सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है। इसमें एक कारण बाहरी परीक्षक द्वारा देर से प्रश्नपत्र भेजने की वजह से पेपर नहीं छप पाना भी है। अब एमबीबीएस की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी।- अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय।