फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए एडमिशन में फर्जीवाड़ा करके हड़पे सवा सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शातिर जालसाजों के रैकेट ने नामी एमबीए कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक छात्रा से करीब सवा सात लाख रुपये हड़प लिए। भुक्तभोगी के पैसा वापस मांगने पर जालसाज जान से मार देने की धमकी देने लगे। परेशान होकर भुक्तभोगी ने नवाबाद थाने में रैकेट में शामिल ग्यारह जालसाजों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवाबाद थाना सुंदर विहार कॉलोनी निवासी अशरफ खान ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री एमबीए करना चाहती है। 30 मई 2019 को उनकी मुलाकात जायरा रफाक निवासी प्रकाश होटल के करीब से हुई। जायरा ने उनकी पुत्री का एडमिशन करा देने का भरोसा दिलाया। इसकी एवज में उसने फीस समेत कुल 7,37,000 रुपये की मांग की। विश्वास दिलाने के लिए जायरा रफीक ने रफीक टेलर एवं उसके परिजनों से बात कराई। उन लोगों ने जायरा के उच्च संपर्कों की बात बताई। इनकी बातों में आकर उसने जायरा को पूरी रकम दे दी। पैसा लेने के बाद जायरा ने फर्जी एडमिशन फार्म एवं रसीद उनको दे दी। जब उन्होंने पता लगाया तब फर्जीवाड़े के बारे में मालूम चला। इसके बाद अशरफ ने जायरा से पैसे वापस मांगने शुरू किए। भुक्तभोगी के मुताबिक काफी दबाव बनाने के बाद आरोपी ने साढ़े तीन लाख रुपए वापस किए लेकिन, शेष रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। परेशान होकर भुक्तभोगी ने गजाला, रफीक टेलर, हसीना पत्नी रफीक टेलर, नसीम बानो, उजमा, नीलोफर, नुजहत, शायरा सुहेल, शमा सुहेल एवं आयशा अहमद के खिलाफ नावाबाद थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। नवाबाद इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें