फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस वर्षों में मई में हुई सबसे ज्यादा बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में 25 सालों में मई में सबसे ज्यादा बरसात हुई है। पिछले महीने जनपद में 103 मिलीमीटर पानी गिरा है। हालांकि, गरौठा तहसील में एक भी बूंदा पानी नहीं गिरा है। सबसे ज्यादा बारिश सदर तहसील में हुई है।
विज्ञापन

देश में सबसे पहले केरल में मानसून की दस्तक होती है। इसके करीब दो सप्ताह बाद झांसी में मानसून आता है। मौसम विभाग जनपद में मानसूनी बारिश होने का समय 15 मई से 15 सितंबर तक मानता है। इस बार झांसी में मई की बारिश ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले ढाई दशक में अब तक मई में वर्ष 2002-03 में सबसे ज्यादा 29.10 मिलीमीटर पानी गिरा था। मगर वर्ष 2022-23 में 103.06 मिलीमीटर बारिश हो गई। इस महीने 24 मई को सबसे ज्यादा 89.01 पानी गिरा है। इसके बाद 25 से लेकर 28 मई तक 14.05 मिलीमीटर वर्षा हुई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पांच तहसीलों में सदर में 43.01, मोंठ में 15.04, मऊरानीपुर में 38, टहरौली में 7.01 मिलीमीटर पानी गिरा है। जबकि, गरौठा में बिल्कुल वर्षा नहीं हुई।
विज्ञापन

कब कितनी वर्षा हुई
वर्ष बारिश
2002-03 23.80
2003-04 0.80
2008-09 5.56
2015-16 5.84
2019-20 4.68
(नोट: आंकड़े मिलीमीटर में हैं। बाकी किसी भी वर्ष में बारिश नहीं हुई।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें