फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बरसात में मथुपूरा बांध मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में भारी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खिलारा। भारी बारिश होने के कारण ग्राम पंचायत टकटौली और मैलवारा के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय मऊरानीपुर आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। मथुपूरा बांध के गेट खुलने पर मुख्य सड़क पर बना रपटा पानी में डूब जाता है। इससे कई गांवों का संपर्क मार्ग बाधित हो जाता है।
जलमग्न रपटे के कारण बीमारों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि बांध के ऊपर वाला वैकल्पिक रास्ता भी खराब हालत में है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे, बारिश का पानी और कीचड़ जमा है। फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। बरसात में यह रास्ता आवागमन के लिए बड़ी समस्या बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि अंतरराज्यीय सड़क बंद होने पर यही वैकल्पिक मार्ग सहारा बनता है। इसकी खराब हालत के कारण लोगों को जोखिम उठाकर निकलना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी आपात स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को होती है। प्रेमनारायण कुशवाहा, विजय साहू, अवधेश शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से तत्काल मरम्मत की मांग की है। उन्होंने गड्ढों को भरवाने और कीचड़ की समस्या दूर करने की अपील की है ताकि बरसात में आवागमन सुचारु रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें