फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाए बिना अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक से वसूला दस हजार जुर्माना

विज्ञापन
पुलिस ने डॉक्टर से भारी जुर्माना वसूला है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
मास्क लगाए बिना उपचार कर रहे चिकित्सक से वसूला दस हजार का जुर्माना
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली पुलिस ने मास्क न लगाने वालों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चिकित्सक से दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। अधिनियम में संशोधन के बाद जनपद में यह पहली बड़ी कार्रवाई की गई है।
प्रदेश सरकार ने कुछ दिनों पहले उप्र महामारी कोविड-19 नियमावली में संशोधन करते हुए मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माना की दरें बढ़ा दी थीं। पहले किसी व्यक्ति के सार्वजनिक स्थान, घर से बाहर मास्क नहीं लगाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया था लेकिन, संशोधन के बाद पहली बार में एक हजार रुपये जुर्माना जबकि अगली बार में दस हजार रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली इंस्पेक्टर देवेश कुमार शुक्ला ने नरिया बाजार, सुभाषगंज इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। नरिया बाजार में एक चिकित्सक बिना मास्क लगाए ही मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस पर पुलिस ने उनका दस हजार रुपये का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक उनसे चालान की रकम भी वसूल ली गई। उनको इसके पहले सचेत किया गया था। इसके अलावा सुभाषगंज में व्यापारियों से भी जुर्माना वसूला गया। व्यापारियों से एक-एक हजार का जुर्माना वसूला गया। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है सभी को निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर थानेवार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें