फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण

विज्ञापन
यात्रियों को वितरित किए गए मास्क व सैनिटाइजर - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए नाक और मुंह का मास्क से ढका होना बेहद जरूरी है। बावजूद, तमाम लोग इस आसान उपाय को नहीं अपना रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐसे सभी लोगों को मास्क का महत्व बताया गया तथा वितरण भी किया गया। इसके अलावा सैनिटाइजर भी बांटे गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय पहुंची अमर उजाला फाउंडेशन की टीम को यहां अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा में बैठे तमाम लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं मिले। यहां उन्हें मास्क के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि मुंह व नाक ढकी होने की वजह से संक्रमण की संभावना बेहद कम हो जाती है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय ने सभी को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। तकरीबन दो सैकड़ा लोगों को ये सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें