फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में निजीकरण न रुकने पर थमेंगे रेल के पहिए

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रेल कर्मचारी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। रेलवे के लगातार हो निजीकरण व अन्य मांगें पूरी न होने के विरोध में रविवार को रेल बचाओ देश बचाओ के तहत एनसीआरईएस ने झांसी मंडल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

स्टेशन पर मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने रेल के निजीकरण को देश के लिये घातक बताते हुए रोक लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता, राहत पर लगाई रोक करने के साथ न्यू पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन लागू की जाए। पदों का अंधाधुंध सरेंडर बंद किया जाए। ग्रेड पे 2400 को ग्रेड पे 2800 में और ग्रेड पे 4600- को ग्रेड पे 4800 में समाहित किया जाए।
ट्रैकमेन व संरक्षा श्रेणी के समस्त कर्मचारियों को रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस का भुगतान बढ़ी दरों से किया जाए। खाली चल रहे पदों को जल्द भरा जाए। सुरेश कुमार राय, नीरज दुबे, महेंद्र सेन, केएस शुक्ला, भानु प्रताप सिंह चंदेल, राजेश गुप्ता, इंद्र विजय सिंह, कामता साहू, संजीव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन सहायक महामंत्री बीपीएस चंदेल व मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद उमर खान व विवेक चड्ढा ने किया।
विज्ञापन

इधर, एनसीआरएमयू झांसी मंडल की सभी शाखाओं ने मंडल सचिव आर एन यादव के नेतृत्व में रेल के निजीकरण, रेलवे बोर्ड द्वारा बंगला पीयून की भर्ती रोकना सहित पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर अशोक त्रिपाठी, पवन झारखड़िया, अजय शर्मा, जगत पाल सिंह यादव, भावेश सिंह, सुनील पाल, एम पी द्विवेदी, अमर सिंह, डी के खरे, शशिकपूर, जयदीप सचान बृजमोहन, लालता साहू, निर्मल सिंह, सुनील शिंदे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें