फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ननदोई ने बनाया नग्न वीडियो, ब्लैकमेल किया; विवाहिता ने दी जान; नाबालिग बेटों ने फंदा काटकर मां को उतारा

Wed, 28 Jan 2026 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में ननदोई के अश्लील वीडियो बनाने से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी युवक रेलवे में नौकरी करता है। मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के ब्रह्मनगर इलाके में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका अश्लील वीडियो ननदोई ने बना लिया था। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद उसने कमरे में फंदा लगा लिया। 
विज्ञापन


उसके नाबालिग बेटों ने चाकू से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता की मौत से उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस अब आगे मामले की जांच कर रही है।

थाना सीपरी बाजार के ब्रह्मनगर निवासी मोहन परिहार की शादी 13 जनवरी 2013 को महोबा के हैवतपुरा खंगारन गांव निवासी रीना (32) से हुई थी। दंपती को 12 साल का बेटा आदी और आठ साल का लल्ला है। मोहन प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन

 

धोखे से अश्लील वीडियो बनाया
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहन के जीजा का छोटा भाई हरेंद्र रेलवे में नौकरी करता है। झांसी में पोस्टिंग के नाते रोजाना ही उसका घर आना-जाना था। इस दौरान धोखे से उसने रीना का नग्न वीडियो बना लिया। हरेंद्र का रोजाना घर आना मोहन को भी पसंद नहीं था। इस बात पर हरेंद्र का नंदोई से झगड़ा भी हुआ।

 

परिजनों का कहना है कि जब रीना ने हरेंद्र को घर आने से मना किया तब वह उसका नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। रीना पर पति से तलाक लेने का दबाव बनाने लगा। कुछ दिन पहले मोहन तलाक के कागज लेकर घर आ पहुंचा। 
 

घर में अकेली विवाहिता ने लगाया फंदा
हरेंद्र का व्यवहार देख वह डर गई। सोमवार सुबह मोहन काम से बाहर गया था। उसके दोनों बच्चे बाहर खेलने गए थे। रीना घर में अकेली थी। उसी दौरान उसने अपने कमरे में फंदा लगा लिया।

नाबालिग बेटों ने चाकू से फंदा काटकर नीचे उतारा
रीना के दोनों बेटे नाबालिग हैं। वह दोनों बाहर खेलने निकले थे। कुछ देर बाद लौटने पर रीना का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका देखकर उन्होंने चाकू से काटकर नीचे उतारा। आसपास के लोगों को बुलाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रीना की मौत की खबर लगने पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन

पुलिस पति को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मायके वालों ने हरेंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह रीना को परेशान करता था। उसके छोटे भाई संदीप की 4 फरवरी को शादी तय है। सोमवार को मायके ले जाने के लिए उसका भाई भी आने वाला था। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें