फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाइक के पहिये में साड़ी फंस जाने से सड़क पर गिरी विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


समथर। पति के साथ रिश्तेदारी में जा रही महिला की साड़ी का पल्लू मोटर साइकिल के पहिये में फंस गया। इससे वह सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसके सिर में गहरी चोट आ गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

पूंछ थाना के सेसा गांव निवासी कृष्णकांत सोमवार दोपहर पत्नी विनीता (27) के साथ रिश्तेदारी में जाने को निकले थे। जैसे ही वह समथर-दतावली सड़क मार्ग पर दतावली गांव के पास पहुंचे, पीछे बैठी विनीता की साड़ी का पल्लू अचानक मोटरसाइकिल के पहिये में फंस गया। वह नीचे सड़क पर गिरकर घिसटने लगीं। बाइक रोकते-रोकते विनीता के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की मदद से विनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचे। परिजनों के मुताबिक तीन साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें