बबीना। दहेज में पांच लाख रुपये और स्कार्पियो गाड़ी की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। उसके दो माह का गर्भ गिरवा दिया। विवाहिता की तहरीर पर बबीना थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित गर्भपात कराए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अंजली यादव निवासी छिरौना थाना चिरगांव हाल निवासी ग्राम टपरियन कस्बा बबीना का विवाह ग्राम छिरौना चिरगांव निवासी विकास यादव से हुआ था। 28 दिसंबर 2025 की शाम छह बजे अंजली के पति विकास यादव, ससुर संजय यादव, सास सुधा, जेठ आकाश यादव, जिठानी सौम्या, चचिया ससुर अजय उर्फ टिंकू ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता अंजली का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसका गर्भपात करवा दिया।