फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विवाहिता का अपहरण कर दो लाख फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टहरौली। विवाहिता का अपहरण कर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने और हत्या की धमकी देने के आरोप में टहरौली थाना पुलिस ने तीन नामजद और दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके जरिये बताया था कि उसका विवाह करीब 14 वर्ष पूर्व हुआ था और उसके दो पुत्र हैं। क्षेत्र में रहने वाले संजीत अहिरवार, रंजीत व हरदयाल उसकी पत्नी को खेत पर आने-जाने के दौरान आए दिन छेड़ते थे। इसकी शिकायत कई बार आरोपियों के परिजनों से की गई, लेकिन ग्रामीणों के समझाने के बाद भी वे नहीं माने। 29 अप्रैल को उसकी पत्नी गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि संजीत, रंजीत, हरदयाल तथा दो-तीन अज्ञात व्यक्ति एक वाहन से उसकी पत्नी को जबरन उठाकर ले गए हैं। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने केवल गुमशुदगी दर्ज की थी। तीन मई को संजीत ने अपने मोबाइल से पीड़ित को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी उनके कब्जे में है। पत्नी को छोड़ने के एवज में एक माह के भीतर दो लाख रुपये देने की मांग की गई। रकम न देने पर हत्या की धमकी दी गई। पीड़ित ने न्यायालय को बताया कि उसने उसी दिन टहरौली थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी से शिकायत के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसीजेएम के आदेश पर टहरौली थाना पुलिस ने संजीत, रंजीत, हरदयाल और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें