फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लुहारी बना जल अर्पण ग्राम, पंचायत को सौंपी गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुहारी। हर घर जल अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम लुहारी में जल अर्पण दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान गांव में संचालित पाइप पेयजल योजना की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत व ग्रामीणों को सौंपी गई। मुख्य अतिथि मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य ने प्रधान नृपेंद्र सिंह को जल कलश भेंट किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के निदेशक कमल किशोर ने कहा कि कभी बुंदेलखंड में पेयजल के लिए टैंकर का सहारा लेना पड़ता था, पर आज घर-घर पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पेयजल व स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक जोगिंदर सिंह ने कहा कि जल संरक्षण की जिम्मेदारी अब ग्रामीणों की है।
कार्यक्रम के बाद विधायक व अधिकारियों ने गांव का भ्रमण कर घरों में जलापूर्ति व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने पानी की गुणवत्ता की जांच करने के साथ नल कनेक्शनों का भी सत्यापन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की प्रभातफेरी से हुई। पानी की गुणवत्ता जांचने वाली फील्ड टेस्ट किट से जुड़ीं महिलाओं साधना, गीता, रश्मि आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीएम, नायब तहसीलदार कामिनी भट्ट, लेखपाल हरिओम, ध्रुव यादव, महेंद्र कुमार, पर्वत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें