फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुले, लौटी शहर में रौनक

विज्ञापन
एक महीने बाद खुले बफर जोन के बाजार, इस तरह का रहा नजारा - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। लगातार एक महीने की बंदी के बाद सोमवार को थाना कोतवाली इलाके के बाजार खुले। इसके साथ ही क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई। हालांकि, पहले दिन बाजारों में भीड़ तो खूब नजर आई, परंतु कारोबार मंदा ही रहा। लोगों ने जरूरत की सामग्री की ही खरीद की।
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म होने के साथ ही पुराने शहर के बाजार भी खोल दिए गए थे। बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ने लगी थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो दूर की बात, मास्क तक नजर नहीं आ रहे थे। इन लापरवाहियों का नतीजा ये रहा कि क्षेत्र में तेजी से कोरोना वायरस के संक्रमण ने पैर पसार लिया। पुराने शहर की गली-गली में इस महामारी की जकड़न देखने को मिली। आनन-फानन में जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे थाना कोतवाली इलाके को बफर जोन घोषित कर दिया गया और व्यावसायिक गतिविधियां रोक दीं गई। केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खोलने की इजाजत दी गई, वो भी निर्धारित अवधि के लिए। पहले लॉकडाउन और उसके बार बफर जोन की बंदी की वजह से व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। व्यापारियों की ओर से लगातार बाजार खोले जाने की मांग की जाने लगी। ऐसे में सोमवार से बाजार खोल दिए गए। इस दौरान कई स्थानों पर बूथ लगातार कोरोना के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें