फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश से कई जगह हुए बिजली के फाल्ट, पानी के लिए तरसी डेढ़ लाख आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को हल्की बारिश में ही महानगर के अलग- अलग जगहों पर बिजली के फाल्ट आ गए। इससे प्रेमनगर, नंदनपुरा और सूतीमिल सबस्टेशन से जुड़ी डेढ़ लाख से अधिक आबादी सुबह से पानी भरने के लिए परेशानी रही।
विज्ञापन

हल्की बारिश से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बारिश के दौरान प्रेमनगर सबस्टेशन पर रखे उच्च क्षमता के 10 एमवीए ट्रांसफार्मर की हाईटेंशन लाइन का जंपर उड़ गया। इससे नगरा, गढ़िया गांव, खैरा, महावीरनपुरा, ईसाईटोला समेत पूरे प्रेमनगर क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। कर्मचारियों ने पहले जंपर को दुरुस्त किया। इसके बाद मौके पर पहुंची टेस्टिंग टीम ने ट्रांसफार्मर की जांच की। जांच के बाद संबंधित क्षेत्रों की बिजली को दोपहर डेढ़ बजे चालू किया जा सका। इसी तरह नंदनपुरा सबस्टेशन पर सुबह साढ़े सात बजे सीटी बाक्स में आग गई। साथ ही खातीबाबा व आवास विकास के निकट दो जगह जंपर उड़ गए। इन सभी फाल्टों को ठीक करने में छह घंटे से अधिक का वक्त लग गया। इस दौरान आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा, खातीबाबा, ब्रह्मनगर, रस बहार कॉलोनी, अमरीक विहार, बैंकर्स कॉलोनी, लहरगिर्द समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
इधर, बड़ागांव के दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन से सूतीमिल सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर बृहस्पतिवार रात 12 बजे के करीब कानपुर बाईपास के निकट फट गया। सुबह मुन्नालाल सबस्टेशन होकर आने वाली हाईटेंशन लाइन से जोड़कर आपूर्ति चालू की गई। वहीं, दोपहर में इंसुलेटर को दुरुस्त करने का काम पूरा हो सका। बिजली न आने से आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, अयोध्या पुरी कॉलोनी, थापक बाग, पाल कॉलोनी, ग्रासलैंड, करारी, अंबावाय, महेंद्र पुरी कॉलोनी, ग्वालियर औद्योगिक क्षेत्र, कांशीराम कॉलोनी और आसपास क्षेत्रों के लोग परेशान रहे। दूसरे अन्य फाल्टों के कारण भी नई बस्ती समेत कई मोहल्लों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें