खिलारा। सोमवार को झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में धायपुरा मोड़ तथा भदरवारा में मोबाइल फोन, नकदी, सोने की चेन, मंगलसूत्र आदि लोगों के गायब हो गए हैं। जिसमें ग्राम पंचायत धायपुरा निवासी हरगोविंद गुप्ता की जेब से 2700, सोनू गुप्ता 4600, निशेनद्र सुल्लेरे का मोबाइल, खिलारा निवासी विवेक द्विवेदी के जेब से 6500, चैनमेन अहिरवार के 1500 रुपये गायब हो गए।
वहीं, ग्राम पंचायत भंडरा निवासी मोनू पटेल के 7000, मनोज पटेल के 5000 तथा गुड्डी पटेल का मंगलसूत्र एवं एक व्यक्ति का मोबाइल फोन गायब हो गया। भदरवारा में महिला अध्यापक की सोने की चेन खींच ली गई। नौगांव की महिला का बेग गुम हो गया। संजय खटीक का मोबाइल गिर गया। हरिओम साहू, जयराम, नीलम, कपिल के मोबाइल फोन गायब हो जाने के अलावा बैजनाथ की जेब 7900 गायब हो गए। संवाद