फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगला एक्सप्रेस में धुएं से मचा हड़कंप

Mon, 06 Jul 2015 11:49 PM IST
झांसी/तालबेहट / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस के जनरल कोच में उठे धुएं से सोमवार को हड़कंप मच गया। हालांकि, अन्य यात्रियों ने आग को तुरंत ही बुझा लिया, जिससे हादसा होने से बच गया। इधर, सोशल मीडिया की सूचना पर ललितपुर स्टेशन पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई, मगर गाड़ी बिना रुके निकल गई।
विज्ञापन

सोमवार को गाड़ी संख्या 12618 अप मंगला एक्सप्रेस झांसी से ललितपुर की तरफ बढ़ रही थी। इसी बीच ट्रेन के जनरल कोच की एक बर्थ पर किसी यात्री ने जलती बीड़ी रख दी, इससे धुआं निकलने लगा। कोच में धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि यात्रियों ने आग को धुआं निकलते ही बुझा दिया। यह खबर सोशल मीडिया के जरिए फैल गई, जिसपर तालबेहट व ललितपुर स्टेशन का रेलवे स्टाफ सतर्क हो गया। ललितपुर स्टेशन पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। लेकिन गाड़ी दोनों स्टेशनों से सीधे निकल गई। उधर, घटना की जानकारी जब झांसी रेलवे कंट्रोल को हुई तो वहां से  ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ से संपर्क किया गया। उन्होंने ही बर्थ पर बीड़ी रखने से धुआं उठने की जानकारी दी। वहीं, रेल अधिकारी घटना पर अनभिज्ञता जाहिर करते रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें