फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकाली मंगल कलश शोभायात्रा, हर - हर महादेव, शिव शंभू के गूंजे जयकारे

विज्ञापन
बड़ागांव गेट बाहर श्रीराजाबाबा महाकालेश्वर शिव मंदिर में शिव चरित्र भागवत कथा , विष्णु महायज्ञ ?
विज्ञापन
शहर में निकाली मंगल कलश शोभायात्रा, हर - हर महादेव, शिव शंभू के गूंजे जयकारे
विज्ञापन

झांसी। हर - हर महादेव, शिव शंभू के जयकारों के साथ शहर में शनिवार को श्री महाकालेश्वर जी महाराज एवं गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली। इसमें 501 महिलाएं मंगल कलश लिए थीं, जो ऊं नम: शिवाय का जाप कर रही थीं। शोभायात्रा का शहर में व्यापारियों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बड़ागांव गेट बाहर स्थित राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर जी महाराज एवं गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में शिवपुराण, भागवत कथा, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, श्री शिव विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। शुभारंभ पर कलश यात्रा से पहले वैदिक मंत्रों और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप कर श्रद्धालुओं ने राजा बाबा महाकालेश्वर का महाअभिषेक किया। श्रृंगार एवं पूजन के बाद महा आरती की गई। इसके बाद डीजे व बैंड की भक्ति धुनों के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इसमें बग्गियों पर भगवान शिव, पार्वती, नंदी, गणेश, विष्णु, लक्ष्मी आदि देवी-देवताओं के स्वरूप और कथा वाचक पंडित दीनबंधु दास जी महाराज, यज्ञाचार्य धनंजय जी महाराज जबकि घोड़ों पर साधु - संत विराजमान थे। बड़ा बाजार, सराफा बाजार, गंधीगर के टपरा सहित कई स्थानों पर भ्रमण के बाद यह पंचकुइयां मंदिर में पहुंची। यहां माता के दर्शन एवं कलशों में पवित्र जल भरने के बाद यात्रा वापस मंदिर आई। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर महामंत्री अजीत राय, यजमानों में राजेश पुरोहित, संध्या, अनूप गर्ग, रश्मि, संजीव दुबे, राघव वर्मा, अंकित राय, अनिल मुदगिल, राकेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सिद्ध गोपाल, राजेंद्र दीक्षित, कमल शिवहरे, आकाश निगम, चंद्रशेखर अग्रवाल, रामू बिंदल, प्रमोद शिवहरे, महेश सिंधी, महेश सराफ, गिरधारी कपूर, रमेश सराफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें