थाना नवाबाद के जीवन शाह मजार के पास एक सिरफिरे युवक ने दिन दहाड़े युवती की गर्दन काटी दी। इसके बाद युवक ने अपनी गर्दन पर भी हमला कर दिया। खून से लथपथ हालात में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मोके पर पहुंचे। शुरूआती जांच में पता चला है कि मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का है।
युवती के करीबियों ने बताया कि 12 मार्च को पीड़िता का सम्मेलन विवाह होना था। बस इसी बात से बौखलाए युवक ने युवती पर हमला कर दिया। हमलावर ने घटनास्थल पर एक चिट्ठी छोड़ी है और एक वह पुलिस जीप में जाते वक्त लिखता रहा है।