फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं किसी और से प्यार करती हूं': अपने घर आकर पत्नी के बदले सुर, पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 20 Nov 2023 06:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में एक शख्स ने अपने घर पर आकर फांसी लगाई और जान दे दी। बीते साल ही शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी एक बार ही ससुराल आई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना थाना इलाके के ग्राम खैलार निवासी राहुल अहिरवार (25) की शादी 16 फरवरी 2022 को पृथ्वीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद पत्नी एक बार ही ससुराल आई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। बुलाने पर उसने साफ कर दिया था कि उसका किसी ओर से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से शादी करना चाहती है। 

विज्ञापन


महिला ने आगे कहा कि माता-पिता ने उसकी जबरदस्ती शादी कराई है। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला न्यायालय तक पहुंच गया। 18 नवंबर को राहुल उसे लेने ससुराल गया था। लेकिन, पत्नी ने ससुराल जाने से मना कर दिया गया। 

इस दरम्यान उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद राहुल ने घर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें