उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना शाहजहांपुर थाना इलाके के तलोडड गांव की है। यहां उस्मान खान (40) पुत्र रमजानी ने बीती रात अपनी पत्नी जमीला (48) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
पत्नी की हत्या के बाद उस्मान ने सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।