संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महाकुंभ में प्राचीन खेलों के आयोजन के लिए मिली चार एकड़ जमीन पर मलखंभ का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर प्रांत से प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाकर विजेता बने और ट्रॉफी अपने नाम की।
क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रतियोगिता के संयोजक संजीव सरावगी ने बताया कि प्राचीन खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कीड़ा भारती की ओर से रोप मलखंब और पोल मलखंभ का आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 8 और 9 फरवरी को क्रीड़ा भारती ने मलखंभ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस स्पर्धा में दो आयु वर्गों में विभिन्न प्रांतों से 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष के ऊपर बालक वर्ग में कौशल कुमार - ब्रज प्रांत से पहले, आदित्य राज (झांसी) - कानपुर प्रांत से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 19 वर्ष के ऊपर बालिका वर्ग में प्रथम सोनिया कुशवाहा (झांसी) - कानपुर प्रांत, द्वितीय ईश्वरी कुशवाहा (झांसी) - कानपुर प्रांत रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।