फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को पहले दिन कम पहुंचे आवेदक

विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : ????????? ???????
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन के चलते बंद पड़ी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। इसे लेकर आरटीओ कार्यालय में आवेदकों की टेस्ट प्रक्रिया कराने के लिए तमाम इंतजाम किए गए, लेकिन पहले दिन कम ही आवेदकों ने टेस्ट प्रक्रिया में भाग लिया।
विज्ञापन

शासन ने सोमवार से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसे लेकर आरटीओ कार्यालय में तैयारियां की गई थीं। आवेदकों को तीन शिफ्टों में टेस्ट देने के लिए बुलाया गया। हालांकि विभाग की वेबसाइट पर करीब 200 से अधिक आवेदन आए हैं, लेकिन एक दिन में अधिकतम 60 आवेदकों को ही मौका दिया जा रहा है। सोमवार को कार्यालय में टेस्ट देने के लिए कम ही आवेदक पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के साथ ऑनलाइन टेस्ट और बायोमेट्रिक प्रक्रिया कराई गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में आवेदकों की संख्या में इजाफा होगा। विभाग ने आवेदकों को मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों को संदेश भी भेजे जा रहे हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को आवेदकों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें