फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने दल को और मजबूत करें चाचा: अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चाचा शिवपाल यादव के साथ रिश्तों में चली आ रही खटास की खबरों के बीच झांसी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह शिवपाल प्रसपा के अध्यक्ष हैं, इसलिए वो अपने दल को और मजबूत करें। आजम खां पर बोले कि पार्टी उनके साथ है।
विज्ञापन

निजी होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश चाचा को लेकर पूछे गए सवालों पर खुलकर बोलने से बचते रहे। शिवपाल की नाराजगी पर जब सवाल हुआ तो बोले कि चचा हैं। एक अन्य सवाल पर कहा कि चाचा का अपना एक दल है, जिसके वो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मेरा मानना है कि वो उस दल को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खां के साथ है। जेल से आजम के छूटने पर उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने के सवाल पर कहा कि जो विधायक चाहेंगे, वो होगा।
जिसका जैसा शौक, उसको वो विभाग
अखिलेश ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल पर कटाक्ष किया। बोले कि भाजपा कभी-कभी अच्छा काम भी करती है। जिसका जैसा शौक हो, उसी हिसाब से विभाग भी मिल जाता है। बोले कि झांसी में वो समीक्षा करने आए थे, मगर कर नहीं पाए। मालूम हो कि कुछ दिन पहले झांसी दौरे पर आए नितिन अग्रवाल ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें