फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा में बनाया गया ‘सखी बूथ’

विज्ञापन
poling party - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘सखी बूथ’ बनाए गए हैं, जिनमें सभी निर्वाचन कर्मचारी महिलाएं होंगी। जिले की चारों विधानसभाओं में एक - एक सखी बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन

झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र के 20,39,043 मतदाताओं में से 9,59,856 महिला मतदाता हैं। यानी कि मतदाता सूची में ‘आधी आबादी’ की आधी भागीदारी है। मतदान में महिलाएं पीछे न रहें, ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करें। महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विधानसभा में एक-एक सखी बूथ बनाया गया है। बबीना विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय गुलारा, झांसी नगर विधानसभा में कार्यालय मंडी परिषद, मऊरानीपुर में प्राथमिक विद्यालय खरकासानी और गरौठा विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय कन्या पाठशाला में सखी बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी महिलाएं होंगी। ये व्यवस्था पहली बार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें