फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

विज्ञापन
nagar nigam jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
 महानगर में नगर निगम की परिधि में सड़क किनारे और बाजारों में लगातार अतिक्रमण से होने वाली समस्या का समाधान करने के लिए नगर निगम जल्द ही टास्क फोर्स गठित करेगा। इस टीम में अधिकारियों और गार्ड शामिल होंगे।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि सीपरी बाजार, बड़ा बाजार, सुभाष गंज, सराफा बाजार, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, बस स्टैंड और मेडिकल कॉलेज सहित अन्य कई क्षेत्रों में अतिक्रमण के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही महानगर के स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा है। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी। इस टीम में प्रभारी, राजस्व सहित विभाग के अन्य अधिकारी और सुरक्षा के लिए गार्ड शामिल होंगे।
इतना ही नहीं अतिक्रमण हटाने के लिए टीम को अलग वाहन दिए जाएंगे ताकि लगातार पेट्रोलिंग कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। सबसे पहले टीम वाहनों के जरिये अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी जारी करेगी। नहीं मानने पर जेसीबी के जरिये उन्हें हटाने का काम किया जाएगा। संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम  को टीम बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें