फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व क्षेत्र में बनाए विद्यार्थी कैरियर

विज्ञापन
quila - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। विश्व धरोहर दिवस पर कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मीबाई के ग्रीष्म कालीन महल बरुआसागर किले का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी अधिकारी डॉ. एस के दुबे ने कहा कि पुरातत्व क्षेत्र में भी विद्यार्थी अपना कैरियर बना सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने पुरा धरोहरों का महत्व समझे और उनके बारे में अधिक से अधिक अध्ययन करें। स्मारकों की दीवारों पर कुछ न लिखे। साथ ही स्वच्छता बनाए रखे।
पुरातत्व अधिकारी ने कहा कि स्मारकों को देखने के साथ उसके सांस्कृतिक सूचना पट को अवश्य पढे़। पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार कर उन्हें अपने पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षित करे। इस मौके पर नगर पालिका पब्लिक हाईस्कूल, पंडित जीपी नायक गर्ल्स इंटर कॉलेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, कल्याणम बालिका संस्कृत जूनियर हाईस्कूल आदि के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने किले का भ्रमण किया और धरोहर अभिरुचि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर राम प्रताप, रत्नेश अवस्थी, लालमन, सुनील, वीरेंद्र कुमार अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, सौरभ, सुधांशु, अनिल कुशवाहा, प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश, केशवलाल, रतीराम व संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विद्यार्थियों ने देखी धरोहरों पर डाक्युमेंट्री फिल्म
झांसी। विश्व धरोहर दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पुरा स्मारकों के महत्व पर जागरूक किया गया। डाक्युमेंट्री फिल्में दिखाई गई और प्राचीन स्थलों का भ्रमण कराया। वहीं दुर्ग में सैलानियों का प्रवेश मुफ्त रहा।
विज्ञापन

महानगर के एतिहासिक दुर्ग में विद्यार्थियों ने रानी लक्ष्मी लक्ष्मी का पंच महल, शिव मंदिर, भवानी शंकर तोप, गुलाम गौस खां की तोप और आमोद उद्यान को देखा। इसके बाद दुर्ग के इतिहास पर बनी डाक्युमेंट्री फिल्म का आनंद भी उठाया। इस मौके पर अधीक्षण पुरातत्व विद इंदु प्रकाश, संरक्षा सहायक अभिषेक ने विद्यार्थियों क ो कहा कि पुरातत्व स्मारकों को हमेशा स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। यह हमारी धरोहर है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली। इस मौके पर शिक्षिका नाहिद, विशाखा रायकवार, आयुष सोनी, खुशी साहू व आलोक कोष्टा आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें