फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान चंद जयंती पर खिलाड़ी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी। महानगर के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में झांसी के राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन खेल विभाग की ओर से होगा।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद की नगरी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में कई खिलाड़ी दिए हैं। जिन्होंने अपने खेल प्रदर्शन से लोगों को हमेशा ही प्रभावित किए रहे हैं। वर्तमान में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका विभिन्न राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के अनुसार मेजर ध्यानचंद की जयंती पर नौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम आनंद, सौरभ आनंद के साथ ही ऋषभ साहू, बॉक्सिंग में इमरोज खान, आराधना पटेल, क्रिकेट में कुणाल यादव, हैंडबॉल में मनीष राजपूत सम्मानित होंगे। यह आयोजन शाम 4 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें