झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही डॉ. वृंदावनलाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को रेलवे वर्कशॉप और मेजर ध्यानचंद क्रिकेट अकादमी सीनियर टीम के बीच खेला गया। जिसमें मेजर ध्यानचंद क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला जीता। ऑलराउंडर प्रदर्शन करने पर यशवर्धन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता में रेलवे वर्कशॉप की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते 27.2 ओवरों में 212 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें कुनाल गोस्वामी ने 89 गेंदों पर 97 व जेपी सिंह ने 36 रन बनाए। मेजर ध्यानचंद टीम की ओर जितेंद्र दीक्षित ने तीन, यशोवर्धन और राजदीप ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजर ध्यानचंद क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट खोकर 36.1 ओवर में 215 रन बनाकर मैच में जीत दर्ज की। जिसमें अर्पित साहू ने नाबाद 49, सचिन सोनी ने 38, यशवर्धन ने 35 और निर्दोष पटेल में 33 रन बनाए। रेलवे की ओर से मोहम्मद अकील, जितेंद्र शर्मा व प्रदीप को एक-एक विकेट मिला। परवेज खान और विपुल अंपायर की भूमिका में रहे।