बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित कई सरकारी व गैर सरकारी स्कूल-कॉलेजों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने गांधी जी व शास्त्री जी के स्वरूप रखकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राम धुन गाई और स्वच्छता अभियानों में प्रतिभाग किया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि विकास का लाभ हमारे देश के आखिरी छोर पर खडे़ व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री वास्तव में गांधी जी के सच्चे अनुयायी थे। इस अवसर पर प्रो. एमएल मौर्य, डा. केएल सोनकर, दिनेश गुरुदेव आदि मौजूद रहे।
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अवध किशोर गुप्ता, हरीशचंद्र गुप्ता, अवधेश गोस्वामी सहित विद्यार्थियों ने स्वच्छता की प्रतिज्ञा लेकर, सेंट उमर कॉलेज नगरा के विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर, नगर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कु मार, सह समन्वयक चौधरी धर्मेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुशवाहा ने श्रमदान कर, आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्या डा. अंजू दत्त, पूजा, प्रज्ञा, विजया, डा. कविता अग्निहोत्री ने, जैकब हाईस्कूल में चंद्रकांता जैकब व विद्यार्थियों ने, त्रिवेणी पब्लिक स्कूल एवं लिटिल किड्स में साधना दुबे की अध्यक्षता में राम धुन गाकर, प्राथमिक विद्यालय हंसारी बालक में विद्यार्थियों ने स्वच्छता रैली निकालकर, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में राकेश टंडन, प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कॉलेज में देश भक्ति से भरे सांस्कृतिक आयोजन कर, किड्स किंगडम स्कूल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
स्कूल में हुए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में केशव देव, शिवानी पाल, देव पटेल, अखिल प्रताप सिंह, साक्षी तोमर विजेता बने, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। जय बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट फार साइंस एजूकेशन मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।