फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दावेदारों की हकीकत जानने आएंगी महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारी अलग-अलग चरणों में चल रही है। पहले पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन मांगे गए थे, फिर दावेदारों को दस- इस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दे दिया गया। अब प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य और महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड आठ जनवरी को दावेदारों की स्क्रीनिंग करेंगी।
विज्ञापन

दावेदारों से उनके जनाधार, राजनीति में अनुभव और छवि के बारे में पूछा जाएगा। वर्षा गायकवाड को बांदा और चित्रकूट छोड़कर बुंदेलखंड के पांच जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री सात दिसंबर को कानपुर में मीटिंग करने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे झांसी पहुंचेंगी। आठ दिसंबर की सुबह 11 बजे से विधानसभा प्रत्याशियों के साथ मीटिंग करेंगी और दावेदारों की जमीनी टोह लेंगी। महिलाओं की दावेदारी पर उनका विशेष फोकस रहेगा।
दावेदार की पारिवारिक पृष्ठभूमि क्या है, समाज में सक्रियता कितनी है और लोकप्रियता का आधार क्या है, इन बिंदुओं पर दावेदारों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद यहां से ग्वालियर रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और जालौन के प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग झांसी में होगी। इसके लिए महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। उन्हें प्रियंका गांधी ने जिम्मेदारी सौंपी है कि दिल्ली की तर्ज पर यूपी के चुनाव लड़ने के दावेदारों की जमीनी सच्चाई देखें। इसके बाद ही टिकट देने पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें